खूंटपानी के चुरगुई पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,
खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता मिलेगी-गागराई
khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चुरगुई फुटबॉल मैदान में लिटिल स्टार क्लब की ओर से पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सुहाना सफर इज बैक एवं सुभाष एफसी के बीच खेला गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र से कुल 64 टीमों ने भाग लिया है। फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन पांच जुलाई को होगी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति समर्पण बनाए रखना और जीवन में अनुशासन को अपनाने की प्रेरणा दी। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, जयसिंह बोदरा, अशोक मुंडरी, बिरसा उर्फ कांडे तियू, ज्योति बोदरा, बिरेंद्र जामुदा, बबलू बोदरा, सुनील तियू, अनिल कुमार पान आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 1: 19 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
