खरसावां मुख्यालय में झारोटेफ़ ने धरना प्रदर्शन कर
झारखंड के मुख्य सचिव नाम सौपा ज्ञांपन, केंदीय कर्मचारियों
की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता की मांग,
kharsawan खरसावां मुख्यालय में शुक्रवार को झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एंप्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ़) के जिला-इकाई सरायकेला खरसावां के द्वारा ध्यानाआकर्षण रैली कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन कर झारखंड के मुख्य सचिव के नाम सौपा ज्ञांपन, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के नाम पर 11 सूत्री मांग पर सौपा। झारोटेफ के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो एवं सचिव कृष्ण चंद्र बेसरा के के संयुक्त तत्वाधान में सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए राज्य कर्मियों खरसावां प्रखंड मुख्यालय पहुचे और जिला संयुक्त सचिव-मनमोहन कुमार एवं नवीन चंद्र महतो थे। कार्यक्रम का अगुवाई जिला संयुक्त सचिव मनमोहन कुमार ने किया। श्री कुमार ने कर्मचारियों में ऊर्जा भरी। उन्होंने बताया हमारा आंदोलन चार चरणों में समापन होगी। यह दूसरा चरण है। पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। दूसरा चरण ध्यानाकर्षण रैली, तीसरा चरण में जिला स्तर पर कार्यक्रम होगी एवं चौथा चरण में राज्य स्तर पर कार्यक्रम होगी। फेडरेशन का 11 सूत्री मांगे हैं। जिसमें प्रमुख मांगे शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ, राज्य कर्मियों को सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल एवं केंदीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता जैसी मांगें है। तीसरा एवं चौथा चरण के कार्यक्रम वृहद रूप से किया जाएगा। इस रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सम्मिलित हुए। सैकड़ों कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से अपनी मांगों को रखा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्य सचिव, झारखंड एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण कुमार महतो, बुधराम लोहार, आलोक कुमार, खिरोधर साहू, मृत्युंजय कुमार, लक्ष्मी सुंडी, जयवंती माइ सामद, नरगिस खंडित, लखन सोरेन, बाबूराम गागराई, दामोदर जी, पृथ्वी टुडू, चंद्राय सोरेन, निताई सिंह, संदीप पालित, चंदन कुमार मिश्रा, तुषार कांति महतो आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 21 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
