खरसावां में कराटे प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन, कराटे
जूडो-कराटे सीखकर न सिर्फ आत्मरक्षा की जा सकती है, बल्कि
इसे करियर विकल्प भी चुना जा सकता है-मनेन्द्र जामुदा
kharsawan खरसावां के आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड जिला इकाई सरायकेला खरसावां के द्वारा कराटे प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया। जिसका विधिवत उदघाटन सेंसाई पंकज कुमार सिंह ( डान ब्लैक बेल्ट) खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां मुखिया सुनिता तापे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि जूडो-कराटे सीखकर न सिर्फ आत्मरक्षा की जा सकती है, बल्कि इसे करियर विकल्प भी चुना जा सकता है। इस विधा में प्रशिक्षितों को सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस बल तथा सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार में प्राथमिकता मिलती है। अपराधियों से दो-दो हाथ करने के लिए यह कारगर विधा है। उन्होने कहा कि जूडो-कराटे का नाम सुनते है सबसे पहली बात मन में आती है वह है आत्मरक्षा। क्योंकि यह आत्मरक्षा की ही एक विधा है। जिसमें सांस पर नियंत्रण, अनुशासन तथा एकाग्रता द्वारा स्टूडेंट्स को दांव-पेंच स्टाइल तथा आघात पहुंचाने की कला सिखाई जाती है। जबकि सुश्री तापे ने कहा कि कराटे से शारीरिक फिटनेस, ऊर्जा, और जीवन शक्ति मिलती है। संतुलन, चपलता, समन्वय, और लचीलापन विकसित होता है। उन्होने कहा कि कराटे सीखने के कई फायदे है। कराटे आत्मविश्वास, ताक़त बढ़ाता है। यह फिटनेस और लचीलापन बढ़ाता है। इससे तनाव कम होता है। इससे फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। वही श्री सिंह ने कहा कि कराटे अभ्यास को आम तौर पर तीन घटकों में बांटा गया है। जिसमें किहोन (मूलभूत), काटा (रूप), और कुमाइट (मुकाबला) किहोन में कई तरह की स्ट्राइक, ब्लॉक, किक, स्टांस, और मूवमेंट शामिल हैं। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह के द्वारा चार प्रशिक्षार्थी प्रतिभा कुमारी, विनीषा हेम्ब्रम, नंदी मुंडा एवं पुष्पा सरदार को उत्तीर्ण प्रमाण पत्र के साथ लाल बेल्ट दिया गया। कराटे प्रशिक्षण केन्द्र के उदघाटन में मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह, जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया जिला के अध्यक्ष महादेव मिंज, उपाध्यक्ष बुधन लाल सोय, सचिव बाबूराम सोय, श्रीराम हो, बंधु बांकिरा, दित नारायण बंदिया, सुखराम बुडिउली, महेंद्र बुडिउली, दीपक बोयपाई, राम हो सहित कराटे खिलाडी व अभिभावक उपस्थित थे।