भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के समर्थन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
Seraikella
सरायकेला। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के पक्ष में प्रचार-प्रसार को गति देने हेतु नगर क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ अध्यक्ष आदित्य सपना ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उद्घाटन के बाद अध्यक्ष आदित्य सपना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और सरकार की नीतियों एवं उम्मीदवार की प्राथमिकताओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा शैलेंद्र सिंह
