कुचाई के बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति
39 मौजा दलभंगा की समीक्षा बैठक में आय-व्यय का योरा प्रस्तुत,
आदिवासी परपंरा की रक्षा हमारा कर्तव्य है-मानसिंह
Kuchai कुचाई प्रखण्ड के दलभंगा स्थित बिरसा चौक में बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की एक बैठक समिति के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विगत 15 नवबंर-2024 को कुचाई के दलभंगा में आयोजित की गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम के लेखा जोखा प्रस्तृत किया गया। साथ पारंपरिक ढ़ग से निकलने वाला मुंडा-मानकियो ने पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पारंपरिक जुलूस, समिति के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य और फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में जो भी कमिया रही उसकी समीक्षा करते हुए इससे बेहतर करने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर श्री मानसिंह ने कहा कि आदिवासी परपंरा की रक्षा हमारा कर्तव्य है। उसकी भाषा-संस्कृति का विकास आवश्यक है। वे अपनी अस्मियता को बचाये रखने के लिए आदिवासियों में जागरूकता जरूरी है। छोटानागपुर कास्कारी अधिनियम भगवान बिरसा मुंड़ा के आन्दोलन की देन है। उनके आदर्शो को अपनाए तभी समाज का विकास होगा। बलिदानों व शहीदों के खून से यह झारखण्ड बना है। वही समिति के सचिव लखीराम मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के उनके अधिकार के विरूद जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष मानसिंह मुंड़ा, सचिव लखीराम मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंड़ा, मुखिया करम सिंह मुंडा, पूर्व अध्यक्ष बैकुठ सिंह मुंडा, सोदराय मुंडा, बुधराम मुुंडा, सुनील मुंडा, गुरूवा मुंडा, मोहन लाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
April 15, 2025 10: 57 pm
Breaking
- आदिवासी हो समाज युवा महासभा का सरायकेला प्रखंड कमिटि का पुर्नगठन, धानेश्वर गगाराई बने प्रखंड अध्यक्ष,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह मे अंबेडकर जयंती पर क्विज़, निबंध, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता, विजेता, उप विजेता के प्रतिभाओं को किया सम्मानित
- खरसावां के जोजोकुड़मा में चैतपर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर है-गागराई
- खरसावां के चिलकू में चैतपर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है-मुखिया
- सरायकेला के जानकीपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न, प्रधानडीह एफसी को पराजित कर सरना क्लब महादेपुर बनी चौंपियन, खेल बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प-गागराई
- कुचाई में भारतीय जनता पाटी ने डा0 भीमराव अंबेडकर को शत-शत नमन करते हुए मनाई 134 वीं जयंती, बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुचाने का लिया संकल्प,
- खरसावां में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, बाबा साहब का पूरा जीवन ही प्रेरणास्रोत है-बीडीओ
- खरसावां मे सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, ड्राइवर, हाउस किपिंग, गण मैन की भर्ती पर लगा शिविर, 32 को मिलेगा नियुक्ति पत्र,