सरायकेला मे झामुमो ने मनाई दिशूम गुरु झारखण्ड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82 वीँ और पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60 वीँ जन्म जयंती
Seraikella
सरायकेला- खरसावां झामुमो व्यवसाय मोर्चा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार के नेतृत्व में दिशूम गुरु झारखण्ड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82 वीँ और पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60 वीँ जन्म जयंती के पावन अवसर पर बिरसा चौक हरिहर मॉल हाल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन और सुनील महतो की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया,उक्त अवसर पर हरिहर लोहार ने कहा कि 11 जनवरी 1944 को गोला प्रखंड के नेमरा में जन्मे शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक थे कई बार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री,मुख्यमंत्री रह चुके थे,वे आदिवासी मुलवासी गरीब गुरुबा किसान मजदूर के मसीहा थे,

उन्होंने अलग राज्य आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई और झारखण्ड अलग राज्य की निर्माण कराया,जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि गुरूजी द्वारा निर्मित झामुमो पार्टी की आंदोलन से प्रभावित होकर सुनील महतो भी उसी आंदोलन की उपज नेता थे और कठिन समय में पुरे झारखण्ड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया और गरीब गुरुवा के आवाज बनकर उनके हक़ अधिकार के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि शिबू सोरेन और सुनील महतो ने झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया और दोनों हीं नेता यहाँ के लोगों की प्रिय नेता है,लोग उन्हें दिलों में जगह देते है,साहित्य संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अबिनाश कबी ने कहा कि यहाँ की भाषा साहित्य कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए दोनों ही नेता हमेशा तत्पर रहते थे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने कहा कि आज की पीढ़ियाँ उनके संघर्षों की गाथा और उनके द्वारा किये गए कार्य की जानकारी रखे और उनके द्वारा बताये रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा कर एक बेहतर झारखण्ड निर्माण में अपना सहयोग दे, जिला सह सचिव सोमा पूर्ति ने कहा कि गुरूजी ने हमेशा झारखंडियों को नशा से दूर रहकर एक बेहतर झारखण्ड स्थापना हेतु प्रेरित करते थे,

उपस्थित सभी नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया,तत्पश्चात सभी ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, मौके पर दो सौ जरुरत मंदो के बिच कम्बल का बितरण किया गया उक्त अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम ,नगर सचिव तपन कामिला,गणेश गागराई,श्रीधर सिंहदेव,बिजय महतो,अमूल्य महतो,हरिपदो मुर्मू, राजेश मुंडरी,सामु किस्कू,निरेन सोरेन,हेमंत सिंह,जगबंधु आचार्य,अजय नंदी,कृष्णा राणा,रिकी पति,सूरज दास,आशीष सरदार,दलको डांगो, लखन देवगम ,सुनील साहू,सुनील जामुदा,जितेन गोप,अनिरुद्ध परामानिक,बिक्रम परामानिक,पापुन राना,राकेश कामिला सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
