कुचाई में सबकी योजना सबका विकास अभियान पर
ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ,
ग्राम पंचायतों के विकास सरकार का उद्देश्य-सुषमा सोरेन
Kuchai कुचाई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2025-26 निमित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन व प्रखंड सामान्यवक पंकज कुभ्कांर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक प्रखंड सामान्यवक पंकज कुभ्कांर, अमरजीत सिन्हा, दास सोय व रिसोर्स मैनेजर अखिलकश दूबे के द्वारा सतत विकास का लक्ष्य, ग्राम पंचायत समन्वय समिति का उन्मुखीकरण, कार्ययोजना निर्माण प्रक्रिया, फामंटस, फीडबैक आदि पर जानकरी दी। मौके पर अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास सरकार का उद्देश्य है। पंचायतों की ग्रामीण भारत के परिवर्तन में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रमुख योजनाओें के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। वितिय वर्ष 2025-26 के लिए सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) तैयार करने हेतु जन योजना अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाने के लिए ग्रामसभा के जरिए ही योजनाओं के चयन की जानकारी दी गई। पंचायत स्तर पर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाना है। जिसमें मनरेगा, बाल विकास, पन्द्रहवें वित्त, विद्युत, स्वास्थ एवं शिक्षा के साथ विभिन्न विभागों से पन्द्रहवें वित्त के लिए योजनाएं चयनित की जाएगी। प्रखंड कार्यालय द्वारा यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य जेएसएलपीएस आदि को प्रशिक्षित किये जायंगे। जो ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से सीओ सुषमा सोरेन, मास्टर प्रशिक्षक सह प्रखंड सामान्यवक पंकज कुभ्कांर, अमरजीत सिन्हा, दास सोय, रिसोर्स मैनेजर अखिलकश दूबे, मनरेगा लेखापाल श्री कमल सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 52 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
