खरसावां से सैकड़ों कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली
में शामिल होने रांची रवाना, कांग्रेस हमेशा से संविधान के
रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी-प्रमेन्द्र मिश्रा,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्याक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रांची रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक में एकजूट होकर सैकड़ों की संख्या में पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा रांची के लिए रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश देना है। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संविधान के रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य संविधान को बचाने के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होने ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को भी खतरे में लाने का काम किया है जिस कारण कांग्रेस को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। हमारे नेता राहुल गांधी ने साबित कर दिखा हैं कि जो जाति जनगणना के लिए देश के प्रधानमंत्री को मजबूर कर दिया हैं। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रखंड पर्यवेक्षक देबु चटर्जी, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, मनोज कुमार सिंह मुंडा, बरजू लोहार, करन हेंब्रम, तुराम बाँकिरा, सुखलाल होनहागा, बीरेंद्र नायक, अर्नब गांगुली आदि शामिल थे।
May 21, 2025 11: 01 am
Breaking
- बामनी हिंसक झड़प मामले में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिवनेता हरे लाल महतो समेत 9 आरोपी बरी
- सरायकेला में मासिक अपराध गोष्ठी में तीन से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को किया पुरस्कृत, अफीम की अवैध खेती पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
- पुनः खरसावां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने कोन्दो कुंभकार, प्रदेश और जिला नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन सृजन वर्ष 2025 को सफल बनाने का संकल्प,
- कुचाई के जोजोहातु-कुचाई में 15 वें वित्त आयोग के मद से 1.11 करोड से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास.गांवों की हर बुनियादी जरूरतों के आधार पर हो रहे कार्य-सोनाराम,
- खरसावां रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव; हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस,
- आदित्यपुर मे स्टेयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का चुनाव 24 मई को अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, (एकल पद), उपाध्यक्ष चार और 11 सचिव पद के लिए होगा चुनाव,
- गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय सिजुलता से गौड़ जागरण रथ रवाना,समाज के लोगों को करेगी जागरूक
- खूंटपानी के बासाहातु में ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरु की गला रेतकर नृशंस हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, चाकू, मोटरसाइकिल सहित कई सामान बरामद, बदले की भावना बनी हत्या का कारण.