कुचाई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के 60 बालिकाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना बहुत जरूरी है-डॉ अब्दुल मजीद,
Kuchai कुचाई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में श्री सोमेश्वर नाथ महादेव ट्रस्ट (सनमत) द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल कुचाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच कैंप मे चिकित्सक डॉ अब्दुल मजीद ने कस्तूरबा के 60 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट और स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई। इस क्रम में बालिकाओं के हिमोग्लोबीन की जांच की गई। उसके बाद छात्राओं के वजन एवं ऊंचाई आदि की जांच की गई। मौक पर डॉक्टर माजिद ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि हम अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं, जैसे कि नियमित व्यायाम, सही भोजन करना, पर्याप्त नींद लेना, और तनाव कम करना है। उन्होंने कहा कि आज की बालिका भविष्य की माता हैं। इसलिए इनके स्वास्थ्य की देखभाल करना समाज की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में रक्त का अभाव हो जाता है और बालिकाएं अनीमिया की शिकार हो जाती है। उन्होंने बालिकाओं को हरी सब्जियां और विटामिन युक्त भोजन करने की सलाह दी। कैंप के उपरांत चिकित्सक डॉ अब्दुल मजीद ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले बीमारियों, व्यक्तिगत स्वच्छता और एनीमिया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कैंप के दौरान सनमत ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ धनंजय सिंह, विद्यालय की अध्यापिका चंचला बंकिरा और अन्य लोग मौजूद थे।
March 7, 2026 11: 28 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
