सरायकेला में आम उत्सव सह बागवानी मेला-2025 का भव्य आयोजन, उपायुक्त ने किया उद्घाटन, 11 प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी में जिले भर से किसानों ने लिया भाग
Seraikella सरायकेला-खरसावां : जिले के टाउन हॉल परिसर में मंगलवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया। मंच पर मुख्य रूप से सांसद जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोथरा, उपाध्यक्ष मधुश्री, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस जिला स्तरीय आयोजन में जिले के सभी प्रखंडों से बागवानी मिशन से जुड़े किसानों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रखंड से विशेष आम की किस्मों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें लंगड़ा, तोतापुरी, मालदा, आम्रपाली, सिंदरी, बंबईया, दसहरी, राजा आम, केसर आम, मिनी अल्फांसो और बैगनपुली सहित कुल 11 प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने न केवल अपनी उपज का प्रदर्शन किया बल्कि आम की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी और अनुभव भी आगंतुकों से साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन उप-विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया गया था जिसमें आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमजन को भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बागवानी मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन सकता है यदि किसान वैज्ञानिक और जैविक तरीकों से इसे अपनाएं। मार्केट से जुड़कर किसान अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक सेतु बताया जिससे गुणवत्तापूर्ण एवं विविध फलों की जानकारी और उपलब्धता दोनों सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, बागवानी विशेषज्ञ और आमजन उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे मेलों के नियमित आयोजन की मांग की।
March 7, 2026 5: 28 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
