मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां और गुमला उपायुक्त, पीएम अवार्ड के लिए सीएम ने दी बधाई,राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है-हेमंत सोरेन,
Jharkhand सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने दोनों जिले के उपयुक्तों को प्रधानमंत्री द्वारा “प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ” से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सरायकेला-खरसावां और गुमला जिले को मिले इस सम्मान से पूरा राज्य गौरान्वित हुआ है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विगत 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में पूरे देश में अव्वल स्थान दिलाने के लिए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को सम्मानित किया गया था। वहीं गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को नवाचार पहलों एवं लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था।
March 7, 2026 11: 28 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
