कुचाई में डीडीसी ने किया मनरेगा योजनाओं की समीक्षा,
लंबित योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश
Kuchai कुचाई मुख्यालय के सभागार में जिला उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदीयार के द्वारा मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आम बागवानी एवं बिरसा सिंचाई कूप योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। डीडीसी ने मनरेगा कर्मियों को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित कराने तथा मेंडेज की संख्या मे वृद्धि लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव मे कम से कम पांच योजनाओं का संचालन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही डीडीसी ने मनरेगा अंतर्गत पौधारोपण के लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने एवं पशुधन योजना के लाभुकों को पशु शेड से आच्छादित सुनिश्चित करने को कहा। वहीं उप विकास आयुक्त ने सभी बीडीओ को प्रखंड स्तर पर संचालित मनरेगा योजनाओं की कार्य प्रगति का समय-समय पर समीक्षा करने तथा योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावे रोजगार सेवको को मानव दिवस उत्पन्न करने के लिए पेडिंग योजनाओ एवं पुरानी योजनाओं को अभिलंब बंद करने हेतु रिजेक्ट ट्रांजैक्शन को शून्य करने हेतु एवं अन्य कार्य हेतु रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया। इस बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदीयार, बीडीओ साधुचरण देवगम, सहायक परियोजना पदाधिकारी सरीता ओडिया, जिला संख्याकी पदाधिकारी विनोद चातर सहित मनरेगा कर्मी, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 03 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
