कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे सरायकेला; कार्यक्रमों एवं सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा कर दिए आवश्यक टिप्स,
Seraikella
सरायकेला। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला सर्किट हाउस में आयोजित की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से जिले में जीपीसीसी तथा वार्ड कमेटी के गठन, जिले के हर भूत में बीएलए-2 प्रपत्र बनाकर उपायुक्त को जमा करने एवं वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम में जिले की सहभागिता पर चर्चा की गई। जिसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। बैठक में मुख्य रूप से नीरज खालको, सूर्यकांत शुक्ला, रामाश्रय प्रसाद सिंह, एलबी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज पांडे, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, प्रदेश सचिव देबू चटर्जी, मोहम्मद मुर्तेज, अजमल बल्कि, अनामिका सरदार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, झरना मन्ना, सुनील सिंह, सुशील सिंह, मानसिंह मुंडा, प्रकाश कुमार राजू, संजय वैद्य, कमल नयन, गंभीर सिंह, फागु मुंडा, कोन्दो कुम्हार, राहुल मुदी, सूरज महतो, प्रकाश महतो, टुकून भंज, खिरोद सरदार, सिद्धू मुंडा, मुबारक मोमिन, राहुल यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
