प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लेब में कटौती किए जाने से नागरिकों को मिलेगी राहत- अमर कुमार बावरी
Seraikella
सरायकेला ।प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लेब में कटौती किए जाने से आम नागरिकों को काफी राहत मिलने वाली है। उक्त बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी ने सरायकेला पहुंचकर भाजपा पार्टी कार्यालय में पेस को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीएसटी का स्लेब केवल 5% और 18% का रखा गया है । 28% का स्लेब घटकर 18% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोग होने वाले सभी सामानों को जीएसटी फ्री कर दिया गया है इससे लोगों को काफी राहत पहुंचेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, राकेश मिश्रा बद्रीनारायण दरोगा अन्य उपस्थित थे।
