खरसावां के ऑफ एलोहिम स्कूल में मना 8 वां वार्षिक
उत्सव-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुती
बम बम बोल, मस्ती में डोले…., से झूमें श्रोता,
kharsawan
खरसावां में संचालित मिशन ऑफ एलोहिम अग्रेंजी स्कूल में 8 वां वार्षिक उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देकर श्रोंताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, डॉ जगदीश प्रसाद महतो, अनूप सिंहदेव, बीपीओ पंकज कुमार महतो एवं प्राचार्य अजीत कुमार महतो के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। इस दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो ने वेलकम सॉन्ग एवं गर मदिंर से नही है कम कर सांस्कृतिक की शुरूआत की। स्कूली छात्र-छात्राओं के भव्य रंगा-रंग सांस्कृतिक नृत्य, संगीत व नाटक की प्रस्तृती देकर अभिभावकों को झाुमने पर मजबुर कर दिया। नन्हे कलाकारों ने ओम शांति ओम.., इतनी हंसी, इतनी खुशी…, एक बटा दो, दो बटा चार, छोटी छोटी बातो में बट गया संसार…, बम बम बोले, मस्ती में डोले…, मुझे माफ करना ओम साईराम…, डागूआ मानेरे…, आज है सन्डे, मौज मनाओं…, रिमझिम पानी बारसू थिला…, नाचु में आज छम छम छम…, तू लॉन्ग मै इलायची, तेरे पीछे आ गवाछी…, मेरी चाहत का दिया ओ मेरे पिया…, नजर जो तेरे लगी मे दिवानी हो गई…, मोहे रंग दो लाल, नद के लाल…, लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में…सहित नाटक सनकी मैडम, संथाली डांस व जली डांस व संबलपुरी नृत्य, नागपुरी आदि नृत्य-संगीत की भव्य प्रस्तृती दी।

शिक्षा जीवन का अनमोल धन है-मनेन्द्र जामुदा
खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा ने कहा कि कहा कि शिक्षा एक अनमोल धन है। इसे प्राप्त करना एक तपस्या है। शिक्षा एक ऐसी पूजी है जो हमेशा मनुष्य के साथ रहती है। वही अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन के बिना शिक्षा की कल्पणा संभव नही है। जिस स्कूल में अनुशासन है, वहॉ शिक्षा है।
शिक्षा ऐसा संस्कार है जो व्यक्ति को बनाता महान-डॉ जगदीश
डॉ जगदीश प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा ऐसा संस्कार है जो व्यक्ति को साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी उच्च व महान बना देती है। मिशन ऑफ एलोहिम अग्रेंजी स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे गैरसरकारी संस्था है जहां विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान के साथ देश प्रेम, समाज सेवा, संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।
ये थे मौजूद
खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, डॉ जगदीश प्रसाद महतो, अनूप सिंहदेव, बीपीओ पंकज कुमार महतो, गदाधर महतो, दीपक कुमार महतो, प्राचार्य अजीत कुमार महतो, सुधा महतो, संगीता कालिंदी, संयुक्ता कालिंदी, सीमा लकडा, नंदनी राउत, प्रमानंद नंदा आदि मौजूद थे।
