खरसावां के साथ कोल्हान प्रमडलीय क्षेत्र के 14 सीटों में
से 10 विधानसभा सीट भाजपा जीत रही है- जटाशंकर पांडे
Jharkhand Assembly Elections खरसावां के विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय में सोमवार को खरसावां विधानसभा प्रभारी जटाशंकर पांडे ने एक प्रेस कॉन्फेस कर दावा किया कि भारतीय जनता पाटी खरसावां के प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के साथ साथ कोल्हान प्रमडलीय क्षेत्र के 14 विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीट भाजपा जीत रही है। इसके साथ झारखंड में सरकार भाजपा की बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो भी घोषणा किया गया है उसे पूरा किया जाएगा। चाहे वह गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक महीना 2100 रुपया देने, पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर देने, रक्षाबंधन में दो गैस सिलेंडर फ्री देने, बेरोजगारों को नौकरी देने, नौकरी नहीं मिलने पर प्रत्येक माह दो हजार भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने कार्यकाल में खरसावां में पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, कुचाई में आश्रम विद्यालय, खूंटपानी में आश्रम विद्यालय, कुचाई में रेजिडेंशियल स्कूल, बुरूडीह रेलवे ब्रिज सहित खरसावां कुचाई के रास्ते से रांची मार्ग, खरसावां हुडागंदा के रास्ते रड़गांव को जोड़ने का काम किया है। वही खरसावां के आमदा मैं नवनिर्मित 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य का आधारशीला रखा था। जो 10 वर्षो से अधूरा है। उससे पूरा किया जाएगा। वही खरसावां विधानसभा के भाजपा संयोजक विजय महतो ने कहा कि खरसावां विधायक के प्रति लोगों में जन आक्रोश देखा गया है। विधायक के द्वारा जनता को छलने का काम किया है। उनके प्रति असंतोष का माहौल है। इसलिए उनका विदाई तय हे। इस प्रेस कॉन्फेस में मुख्य रूप से विश्वजीत प्रधान, दुर्याेधन प्रमाणिक, सुशील सारंगी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 10 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
