भाजपा ने बंद की सफलता पर जनता और भाजपाईयो का किया आभार व्यक्त, इस स्वस्फूर्त बंदी को मिले जनसमर्थन से यह साफ़ हो गया है कि जनता हेमंत सरकार से हो चुकी आजिज-मीरा मुंडा
Kharsawan
खरसावां में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किये इस प्रेस कॉन्फ्रेस में श्रीमती मुंडा ने कहाँ की दो जिले की बंद की सफलता पर कोल्हान की जनता और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा इस स्वस्फूर्त बंदी को जैसा जनसमर्थन मिला उससे यह साफ़ हो गया है कि यहाँ की जनता हेमंत सोरेन सरकार से आजिज हो चुकी है, उन्होंने कह यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है,
सरकार अपने नाकामियों को छुपाने की खातिर अब जनता का दमन करने का रूख अपना रही है ।
लोग अवैध आयरन ओर की दिन रात ढुलाई से आजिज होकर ब्यस्त सड़क पर नो एंट्री लगाने की माँग कर रहे थे, अनियंत्रित और बेलगाम गाड़ियो की वजह से रोज़ दुर्घटना हो रही है। कई जानें जा रही है। लेकिन जनता की माँग सुनने की बजाये सरकार ने पुलिस को सामने कर उनपर लठियाँ बरसाई,आँसू गैस के गोले छोड़े गये ।
जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा भाजपा जनता की हर जायज माँग का समर्थन करती है। उन्होंने कहा आदिवासियों के नाम पर सत्ता का सूख भोग रहे लोग अब आदिवासियों का ही दमन करने में लग गये है,ऐसी कार्यो का भाजपा बार बार सड़को पर उतर कर बिरोध करती रहेगी ।
सरकार के द्वारा संसाधनों के लूट करवाये जाने को भाजपा मूक दर्शक बन कर नहीं देखती रह सकती है । उन्होंने इस अभूतपूर्व बंदी के लिए जनसमर्थन को सरकार के लिए चेतावनी बताया और सुधर जाने की सलाह दी । इस प्रेस कॉन्फ्रेस में सूर्या देवी, अमित सिंह सुमित चौधरी रीता दुबे, लालसिंह सोय मौजूद रहें।
