बिहार में एनडीए सरकार बनने पर खरसावां में भाजपा ने मनाया जश्नः अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का किया इजहार, जनता ने डबल इंजन की सरकार पर जताया विश्वास-सोनाराम
Kharsawan
बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद खरसावां चांदनी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाए और पटाखे फोड़े। खरसावां चांदनी चौक में मोदी-नीतीश जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने इस अवसर पर कहा कि बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने यह साबित कर दिया है कि एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की ओर ले जा सकती है।

श्री बोदरा ने कहा कि विपक्ष के दावों के बावजूद, बिहार की जनता ने नीतीश सरकार पर भरोसा दिखाया है। बिहार की जनता ने जंगलराज की वापसी को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकसित बिहार के लिए एनडीए गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। बिहार में एनडीए गठबंधन को मिले जनादेश की खबर मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक पर इकट्ठा हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सदस्य सावित्री बानरा, विश्वजीत प्रधान, विष्कंठ प्रधान, होपना सोरेन, विजय महतो, राउतु हाईबुरू, निरंजन तांती, सुदामा हाईबुरू, काडे सुमरूई, आशु हेंब्रम, प्रशांत कुमार महतो, इंद्रजीत उरांव, सुभाष महतो, प्रदीप सिंहदेव, लाल सिंह सोय, राजेश ताती,अखिलेश महतो, साधन महतो, लव कुश प्रधान, सोनाराम कुम्हार, राजाराम महतो आदि भाजपा की उपस्थिति थे।
