जिले मे आयुष विभाग ने मनाई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कराया योग अभ्यास, योग करें और स्वस्थ रहें-उपायुक्त
Seraikella सरायकेला खरसावां जिले में जिला आयुष विभाग द्वारा शनिवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाई गई। खराब मौसम के कारण जिला मुख्यालय सरायकेला के सामुदायिक भवन इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत समेत जिले के कई वरीय पाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश का लाइव टेलीकास्ट किया गया। योग अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण बंधन से प्रारंभ की गई। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी एवं हाल ही में प्रतिनियुक्ति योग प्रशिक्षक गण उपस्थित रहे ।खराब मौसम के कारण इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों को शामिल नहीं कराया जा सका। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा है योग करें और स्वस्थ रहें ।उन्होंने कहां की प्रत्येक दिन आधा घंटा योग अवश्य करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग से कई बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है, यह हमारे शरीर को फिट रखती है।
March 7, 2026 5: 51 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
