उड़ीसा के पुरी गोल्डन बीच में फॉक फेयर फेस्टिवल में
खरसावां के कलाकारों ने छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुती से दर्शक हुए
मंत्रमुग्ध, शिकारी नृत्य के माध्यम से दी गई पशु रक्षा का संदेश
Kharsawan भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय एवं ओड़िआ लैंग्वेज एंड लिटरेचर एंड कल्चरल डिपार्मेंट, गवर्नमेंट ऑफ़ उड़ीसा के सौजन्य से पुरी के गोल्डन बीच में आयोजित पांच दिवसीय फॉक फेयर फेस्टिवल में छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का भव्य प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में झारखंड के छऊ के साथ-साथ असम, गुजरात, मणिपुर, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों की टीम ने भी अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खरसावां छऊ के अंतर्गत शिकारी, माया बंधन एवं द्वापर लीला जैसे नृत्यों की भव्य प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने भव्य छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुती से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। कलाकरों ने खरसावां शैली का प्रसिद्व शिकारी नृत्य की भव्य प्रस्तुती देकर यह दर्शाया कि हम अपनी प्राचीन परंपराओं का निर्वाह कर भी वन्य पशुओं की सुरक्षा कर सकते है। वन परिवेश में रचित इस नृत्य की प्रस्तुति सारंडा के बीहडों में भी की गई। आदिबासियों के प्रसिद्व पर्व सेंदरा पर आधारित यह नृत्य में शिकारी शिकार करने के लिए तो निकलते हैं परन्तु उनकी गृहणियां उन्हें यह समझाने में कामयाब हो जाती है कि इस आधुनिक युग में विलुप्त होती वन्य पशुऐं हमारे लिए खतरा नहीं बल्कि हमारे वन की शान है। चुंकि ये हमारी संस्कृति के रक्षक है, अतः इनकी रक्षा हमारा दायित्व है। इसके अलावे पूजा परम्परा पर आधारित माया बंधन, नृत्य की भव्य प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही छऊ की छटा बिखरे। मंच पर नृत्य गुरु मो0 दिलदार के साथ अन्य कलाकारों को जाजपुर के सांसद रविंद्र नारायण बेहरा, राज्यसभा सांसद शुभाशीष खूंटिया तथा अन्य अतिथियां ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन पुरी के गोल्डन बीच में खरसावां शैली छऊ कलाकारों ने शिकारी नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया। मोहम्मद दिलदार के नेतृत्व में गुरु बसंत गणतायत, सुदीप घोडाई, कमल महतो, कांतो मछुवा, दुलाल कालिंदी, पिनाकी रंजन, शंकर बेहरा, सूरज हेम्ब्रम, राकेश, अनूप रविदास, एंजल कैशरी, कल्पना रविदास, चांदनी सहित 15 कलाकारों की टीम ने श्री जगन्नाथ भूमि में अपनी झारखंडी कला का प्रदर्शन कर सैकड़ो दर्शकों का मन मोहने में सफलता अर्जित की।
March 7, 2026 10: 19 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
