सीनी के साईं चित्रा मॉडल स्कूल में मना वार्षिक उत्सव, दसवीं के छात्र सूरज महतो को बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित,
Seraikella
सरायकेला के सीनी के साईं चित्रा मॉडल इंग्लिश स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना महतो ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कक्षावार रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा दसवीं के छात्र सूरज महतो को बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा आठवीं की रिया कुमारी एवं कक्षा छठी की शिष्टि सतपती को विद्यालय रत्न पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वार्षिक उत्सव मे डॉ. शिखा पानि, मुखिया ज्यावंत्री मुर्मू, धर्मेंद्र प्रधान, विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष सुभाष महापात्र, मुकेश महापात्र, संगीता शर्मा, निकिता तिर्की, सुमन मुंडु सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
