झारखंड सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया पर नाराजगी, जेपीएससी, जेएसएससी, जेटेट परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क लेकर परीक्षा रद्द करने से विद्यार्थियों के भविष्य सकट मे-आलोक दास
Kharsawan खरसावां के समाजसेवी सह शिक्षाविद् आलोक दास ने राज्य सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रेस वार्ता कर कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी, जेटेट परीक्षा के लिए आवेदन भरवा कर अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क भी लिया गया। लेकिन हमेशा की तरह कुछ न कुछ त्रुटियां के चलते परीक्षा नहीं लिया जा रहा है।जिसके चलते झारखंड प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के साथ साथ उनके परिवारों का सपना और भविष्य भी अंधेरे में दिखने लगा है। क्योंकि हजारों विद्यार्थियों ने एक सपना देखते हुए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में सालों साल मेहनत कर रहे है। अपने गांव घर से दूर रहकर कितनी तकलीफ झेलते हुए लेकिन सरकार को इनकी चिंता ही नहीं है। सरकार की लापरवाही की वजह से कितने अभ्यर्थियों के उम्र खत्म हो गए है और कितनों के उम्र खत्म होने की कगार पर है। गरीब अभ्यर्थी तो मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करते देखे जा रहे है।उनके मन में एक ही सवाल है कि उनके माता पिता कितनी मेहनत से मजदूरी करके अपने बच्चों को सरकारी नौकरी की आश लिए तैयारी करने भेजे है।लेकिन इसमें किसी का उम्र सीमा तो किसी का सब्र सीमा भी खत्म हो रहा है।क्योंकि हर एक अभ्यर्थी की उम्र के साथ साथ घर परिवार और भविष्य की जिम्मेदारी बढ़ती जाती है। जिसके चलते सब्र भी खत्म होते जा रही है। ऊपर से सरकार की क्वेश्चन पेपर लीक मामला तो झारखंड का एक महत्पूर्ण विषय बन हुआ है। नियुक्ति नहीं होने के कारण सभी विभागों में कर्मचारियों की कमी हो रही है प्रत्येक वर्ष रिटायरमेंट हो रहे कर्मचारियों का एक प्रतिशत भी नियुक्ति नहीं हो पा रहा है जिसके चलते सरकारी विभागों का कार्य धीमी हो गई है।और जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अतः मीडिया के माध्यम से मैं सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह करूंगा की अभ्यर्थियों की ये समस्या कही नकारात्मक प्रभाव में न आ के कोई गलत कदम उठाए उससे पहले इस समस्या का समाधान किया जाए।
March 7, 2026 11: 41 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
