चक्रधरपुर के तुईया में वृहद झारखण्ड मोर्चा की
महत्वपूर्ण बैठक, अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच कर
सेवा करना वृहद झारखण्ड मोर्चा का लक्ष्य-गागराई
Chakradharpur.
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत के तुईया गांव में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोमाय जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक की शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही वृहद झारखण्ड मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती एवं जिला उपाध्यक्ष तुरी सावैयां का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के अगुवाई में वृहद झारखण्ड मोर्चा में आज सुदूरवर्ती गांव के लोग भी शामिल हो रहें हैं।

उन्होंने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच सकती है और उनका सेवा करने का लक्ष्य है। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम में संगठन विस्तार की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों में कमिटी का विस्तार कार्य पूर्ण कर लेंगे। वही केंद्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा जल जंगल जमीन बचाने के लिए गांव-गांव में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रहे हैं ताकि आम जनता अपना हक और अधिकार के लिए खुद लड़ सकें। वही पांडेराम पुरती ने कहा कि राज्य के युवाओं को हेमंत सोरेन सरकार से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन अब सभी युवा नाराज है।ं क्योंकि हेमंत सोरेन सरकार अपने चुनावी वादों से मुकर चुकी है। इसीलिए अब राज्य के युवा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए हैं। जबकि केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा गरीबों की पार्टी है। इसीलिए राज्य के सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि झारखण्ड के वीर शहीदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए आप तन मन धन से हमें सहयोग करें ताकि हम मजबूती के साथ जनमुद्दों को लेकर आवाज उठा सकें। वही जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में उद्योगों और खनिज खदानों का जाल बिछा हुआ है। इसके बावजूद भी यहां के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अधिकतर बेरोजगार रोजगार के लिए दिल्ली मुंबई महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े शहरों में पलायन कर रहे हैं। उहोंने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा की मजबूती बहुत तेजी से बढ़ रही है हम बहुत जल्द पूंजीपतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती, अभय सिंह जामुदा, पोंडे राम पुरती, दुर्गा चरण पुरती, तुरी सावैयां, सोमाय जामुदा, दया सागर बोदरा, रामाय हेंब्रम, पांडु ओमोंगा, सालु जामुदा, चम्बरा ओमोंगा, शुरू जामुदा, सुला जामुदा, टांटू पुरतीलाल सिंह, सुंडी कानू, सावैयां मांझी बोदरा, गोंड़ो जामुदा, जीसंता बोदरा, जामदार जामुदा, जगमोहन पुरती, शंकर मुंडा, गुलमा ओमोंगा, लक्ष्मी नारायण लागुरी, बुढ़न सिंह गागराई, डिबरु जामुदा, मोसो पुरती, माट पुरती आदि उपस्थित थे।
