खरसावां मे प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा प्रस्तावित प्रशिक्षण, पेशा अधिनियम को गाँव-गाँव तक पहुंचाएगी कांग्रेस-कोन्दो कुम्भकार
Kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार ने की। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी गई। मौके पर श्री कुम्भकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पेसा अधिनियम को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आदिवासी और ग्रामीण समाज अपने संवैधानिक अधिकारों को समझ सके और उनका प्रभावी उपयोग कर सके।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में पेसा अधिनियम, दूसरे सत्र में मनरेगा बचाओ अभियान, तीसरे सत्र में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी की भूमिका, जबकि चौथे सत्र में बूथ लेवल एजेंट-टू को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित प्रकाश कुमार एवं प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से शंकर लोवादा,हरि महतो, कहैंया लाल समाड़, सौरव तांती, सूरज समाड़, आशीष बनर्जी, बुधराज दिग्गी, जगबंधु महतो तथा समाजसेवी मंगल सिंह हांसदा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
