खरसावां मॉडल स्कूल के मैट्रिक की सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंटू महतो प्रथम, 83.8 प्रतिशतअंक प्राप्त कर अमित कुमार महतो द्वितीय एवं 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी हेंब्रम तृतीय स्कूल टॉपर
Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित अंग्रेजी माध्यम का एकमात्र सरकारी विद्यालय मॉडल स्कूल खरसावां का झारखंड अधिविध परिषद द्वारा इस वर्ष मैट्रिक का रिजल्ट घोषित में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी में रिजल्ट प्राप्त होने पर स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा में 2016 को पहली बार शामिल हुए थे और तब से अब तक के प्रतिवर्ष इस स्कूल की परीक्षाफल शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी के साथ-साथ उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष भी जैक द्वारा घोषित रिजल्ट में मैट्रिक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की ओर से टॉप 10 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल की मैट्रिक टॉपर मंटू महतो को 430 अंक (86 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पर रहा अमित कुमार महतो को 419 अंक (83.8 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर रही खुशी हेंब्रम को 406 अंक (81.2 प्रतिशत) मिला है।

इसके अलावा चौथे स्थान पर मनजीत महतो 402 अंक (80.4 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर अतिका परवीन 399 अंक (79.8 प्रतिशत) छठवें स्थान पर प्रीति महतो 395 अंक (79 प्रतिशत), सातवें स्थान पर मोहित कुमार महतो 389 अंक (77.8 प्रतिशत), आठवें स्थान पर पार्वती माहली 380 अंक (76 प्रतिशत), नौवें स्थान पर राहुल महतो को 371 अंक (74.2 प्रतिशत), और दसवें स्थान पर राखी महतो 359 अंक (71.8 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
इस उत्कृष्ट दर्शन के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उज्जवल भविष्यव एवं उच्च शिक्षा हेतु सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय में कम संसाधनों के बावजूद कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी संकायों के सभी विषयों को देखते हुए तीन शिक्षकों के द्वारा इस प्रकार की उत्कृष्ट रिजल्ट करना हमारे लिए गौरवपूर्ण बातें हैं। इस रिजल्ट के पीछे शिक्षक जीडी महन्त एवं शिक्षिका शशिवाला बागे का मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, साथ ही साथ छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों का स्कूल के प्रति विश्वास एवं सहयोग हमें गौरव्वांवित किया। स्कूल परिवार के शिक्षक जीडी महन्त, शिक्षका शशिबाला बागे, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, प्रियतम सिंह, चंदन महतो, पुष्पा महतो, सुनीता देवी आदि ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामनाएं करते हुए आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करके सफल व्यक्तित्व के निर्माण के लिए सभी को आशीर्वाद दिया।
