खरसावां के शहीदों को आजसू सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि,
शहीदो कुर्बानी केवल नौकरी व मुआवजा तक नही है सीमित,
उनका जीवन भी सदा अमर होना चाहिए-सुदेश महतो
Kharsawan
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने खरसावां शहीद वेदी पर पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि खरसावां के शहीदों का त्याग झारखंड के इतिहास में अमिट है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री महतो ने कहा कि आज अंग्रेजी कैलेंडर का पहला दिन यह संकल्प है कि खरसावां के वीर आहुतियां की कुर्बानियों को केवल नौकरी और मुआवजा तक सीमित रहने नहीं देंगे बल्कि यह कोशिश होगी कि देश के अंदर या देश के लिए संरक्षित लोगों का जिस रूप से उनका जीवन अमर है इस तरह से इसका जीवन भी सदा अमर होना चाहिए। यही कल्पना है। उन्होने कहा कि झारखंड के लोगो का गौरवशाली इतिहास रहा है।

जल जंगल जमीन जैसे प्राकृतिक संप्रदाय के साथ जीवन शुरू होता है। उनके संरक्षण के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग आहुतियां दी जाती है। राज्य के गठन, देश के निर्माण और उसके पूर्व यह वीरता इस धरती पर जन्म लेने वाले सपूतों का अलग-अलग जगह पर उल्लेखनीय योगदान रहा है। कुर्बानियांे का तुलनात्मक रूप से देशव्यापी या राज्यव्यापी जब इसका मूल्यांकन हुआ है। बड़ी संक्षिप्त रूप में उनकी कुर्बानियों को दर्शाया जाता है। आंका जाता है। जिस बात को लेकर हमेशा टीस रहती है। शहीदो को श्ऱद्वाजंलि देने वालों में आजसू सुप्रिमों सुदेश महतो, पूर्व विधायक राम चन्द्र सहिस हरेलाल महतो, सत्यनाराण महतो, कन्हैया सिंह, दुर्गा महतो, शिव कुमार साह, कार्तिक गोप, शम्भू महांती, आलोक दे आदि नेता-कार्यकर्ताओ शहीदों के आत्मा शांति के लिए प्रार्थना किया।
