खरसावां के गोजूडीह में आजसू का हुई बैठक, भ्रष्टाचार
हावी, बिना चढ़ावा के नहीं बनता छात्रों का प्रमाण पत्र, अठारह
लाख महिलाओं को नही मिला मईया सम्मान राशि-महतो
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत गोजूडीह गांव में आजसू पार्टी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष भोलानाथ प्रधान की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आजसू पाटी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला के कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष राम रतन महतो, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगूर महतो के उपस्थिति में जन समस्याओ को लेकर चर्चा की गई। मौके पर केंद्रीय सचिव श्री महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यालयों में लूट मची है। भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो गया है कि छात्रों का प्रमाण पत्र भी बिना चढ़ावा का नहीं बनता है। वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार को काफी बढ़ावा दे रही है। जिसे झारखंड वासी परेशान हैं। उन्होने कहा कि मईया सम्मान योजना के अठारह लाख महिला लाभूको को अभी तक सम्मान राशि नहीं मिल पाया है। जिसके चलते झारखंड के हर प्रखंड में महिलाओं का झुंड देखा जा सकता है। वही आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार झारखंडी पढ़े लिखे नौजवानों का जीवन बर्बाद करने पर तुली हुई है। दूसरे प्रदेश के लोगों को झारखंड सरकार नौकरी बांट रही है और झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान पुलिस का डंडे खा रहे हैं। विधान सभा में ये बात उठा के गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी मंे झारखंडियों को केवल 20 प्रतिशत और दुसरे प्रदेश के 80 प्रतिशत के लोगों को दी गई है। ये झारखंड सरकार का आंकड़ा है। इसी का नतीजा से आगामी होने परिसीमन में रिजर्व विधान सभा सीट घटेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष राम रतन महतो, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगूर महतो, प्रेम कुमार महतो, भोलानाथ प्रधान, दिनेश कुमार महतो, बबलू माहली, सरोज माहली, आलिया महतो, कमला माहली, सुमित्रा अमृता, शिवा प्रधान आदि उपस्थित थें।
May 21, 2025 8: 31 pm
Breaking
- खरसावां में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाया देश के पूर्व प्रधानमंत्री की 34 वां पुण्यतिथि, बलिदान के अनुपम व्यत्तित्व का नाम राजीव गांधी-कोंन्दो कुम्हार
- खरसावां के हांसदा से आकर्षणी मंदिर तक बन रही सड़क, 6 माह से सड़क अधूरी, गिट्टी से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, सड़क खराब होने से बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल,
- बामनी हिंसक झड़प मामले में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिवनेता हरे लाल महतो समेत 9 आरोपी बरी
- सरायकेला में मासिक अपराध गोष्ठी में तीन से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को किया पुरस्कृत, अफीम की अवैध खेती पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
- पुनः खरसावां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने कोन्दो कुंभकार, प्रदेश और जिला नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन सृजन वर्ष 2025 को सफल बनाने का संकल्प,
- कुचाई के जोजोहातु-कुचाई में 15 वें वित्त आयोग के मद से 1.11 करोड से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास.गांवों की हर बुनियादी जरूरतों के आधार पर हो रहे कार्य-सोनाराम,
- खरसावां रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव; हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस,
- आदित्यपुर मे स्टेयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का चुनाव 24 मई को अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, (एकल पद), उपाध्यक्ष चार और 11 सचिव पद के लिए होगा चुनाव,