आदिवासियों को बरगलाने और दोहरी नीति अपनाने के आरोप में झामुमो ने सरायकेला मे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन का फूंका पुतला,
Seraikella
आदिवासियों को बरगलाने और दोहरी नीति अपनाने के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे सरायकेला के गैरेज चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन का पुतला फूंका गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवेंदु महतो ने किया, जबकि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गणेश चौधरी, गणेश महाली ,हरि लोहार, भोला मोहंती, शंभु आचार्य, लीटू विशु हेंब्रम, सुधीर महतो समेत कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता उपस्थित रहे।
