सरायकेला खरसावां के विभिन्न क्षेत्रो में करीब 15 एकड़ अवैध अफीम की खेती को किया विनष्ट,
Saraikella kharsawan जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर करीब 15 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। पुलिस के द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौका एवं एस एस बी मतकमडीह की कंपनी के साथ ग्राम पोड़ोकोचा, हाथीकोचा में करीब 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया। वही ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी ईचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम तूता में करीब 1.5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया । इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर कुचाई थाना और दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा अरूवां, इचाडीह, तिरपंडीह एवं जराटोला में ग्रामीणो के द्वारा स्वयं करीब 7.5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को एवं ईचागढ़ थानांतर्गत ग्राम बुरुहातू, तूता, शंकराडीह एवं गुडमा में ग्रामीणो के द्वारा लगभग 3 एकड़ में अवैध अफीम को विनिष्ट किया गया है।
March 7, 2026 1: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
