जमशेदपुर के टेल्को मे महिला को लोहे की रड़ से बेहरमी से पिटाई कर बुरी तरह किया घायल,
Jamshedpur जमशेदपुर…टेल्को थाना क्षेत्र की घटना,जहाँ रूबी कुमारी नामक एक महिला को लोहे की रड़ से बेहरमी से पिटाई किया गया।….राज्य महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।*
बताया जा रहा है कि घायल पीड़ित महिला रूबी कुमारी के घर के पहला तल्ला से पानी नीचे गिरने को लेकर टाटा मोटर्स के कर्मचारी ईश्वर चंद्र दास और उसकी पत्नी से विबाद हुआ था,जिसको लेकर पति-पत्नी दोनों ने मिलकर रूबी कुमारी के साथ मारपीट किया, लोहे की रड़ से मारा गया, जिससे रूबी कुमारी के दोनों हाथों और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जगह -जगह पर जख्म के निशान होगये हैं। वहीं पीड़ित घायल महिला रूबी कुमारी ने टेल्को थाना में मामला दर्ज कराया हैं।
*पीड़ित महिला रूबी कुमारी ने कहा* कि पहले तल्ले के छत से पानी गिरने को लेकर विवाद हुआ था और टाटा मोटर्स के कर्मचारी ईश्वर चंद्र दास की पत्नी ने मुझे लोहे के रड़ से हमला किया जिसमे हमारे दोनों हांथो में ज़ख्म के निशान हो गया, हमने जब इसकी शिकायत उसके पति ईश्वर चंद्र दास से की तो उन्होंने भी मुझे मारपीट किया।
