कुचाई के आदर्श मध्य विद्यालय मे विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा, अभिभावक को शिक्षा के प्रति सचेत रहे- सुषमा सोरेन
Kuchai
कुचाई आदर्श मध्य विद्यालय में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों से सीधा संवाद किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सुश्री सोरेन ने कहा कि ज्ञान के बिना बच्चों का भविष्य निश्चित रूप से अंधकारमय है, क्योंकि शिक्षा उन्हें जीवन जीने की सही दिशा, सही-गलत समझने की क्षमता, विवेक और समस्याओं का सामना करने की शक्ति देती है; इसके अभाव में बच्चे दिशाहीन, अज्ञानी और कमजोर रह जाते हैं, जिससे उनका व्यक्तिगत और सामाजिक विकास रुक जाता है, और वे समाज के लिए बोझ बन सकते हैं। इसलिए अभिभावक को शिक्षा के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जबकि श्री जोशी ने कहा कि बच्चे के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह माता-पिता और शिक्षकों के बीच एक पुल का काम करती है, जिससे बच्चे की शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक प्रगति पर खुलकर चर्चा होती है। यह एक मजबूत साझेदारी बनाता है, घर और स्कूल के बीच तालमेल बिठाता है, और बच्चे की ज़रूरतों को समझने व सफल होने के लिए मिलकर रणनीतियाँ बनाने में मदद करता है, जिससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और बेहतर परिणाम मिलते हैं। शिक्षकों ने कक्षा-वार बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य, परीक्षा परिणाम और सीखने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कक्षाएं, नियमित उपस्थिति और घर पर अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और बच्चों के व्यवहार, समय प्रबंधन तथा मोबाइल के सीमित उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंत में प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावक की संयुक्त भागीदारी से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट और अभिभावकों को पशस्ति पत्र देकर एवं शाल बढ़कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से सीओ सुषमा सोरेन, डीईईओ संजय कुमार जोशी, मुन्ना सोय, मनीषा सामड, शिक्षक दैत्यारी लेका,सुरेन्द्र कुमार गोस्वामी,फूलकुमारी सोय, माधुरी सोय, नाथो महतो, राजेंद्र गुदूवां, मिहिर दास, मंजू पूति, नारायण हेंब्रम आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।
March 7, 2026 9: 20 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
