कुचाई कस्तूरबॉ में सत्र 2026-27 में 58 बालिकाओं
के नामांकन पर बैठक, ड्रॉपआउट, अनाथ, मातृ-पितृ विहीन
बेसहारा बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता-बीडीओ,
Kuchai
कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा सात एवं कक्षा नौ में बालिकाओं के नामांकन को लेकर कुचाई मुख्यालय के सभागार में प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के नामाकंन के कक्षा-6 के कुल 50 बालिकाओं का नामांकन होगा। जिसमे अनुसूचित जनजाति के 30, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-8, बीपीएल के 12, बालिकाओ का नामाकंन होगा। जबकि कक्षा-7 के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए तीन बालिका एवं कक्षा-9 के लिए अनुसूचित जनजाति के चार एवं बीपीएल के एक बालिका सहित 58 बालिकाओं का नामाकंन होगा। कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में बालिकाओं के नामांकन के लिए आगामी 31 जनवरी 2026 तक नामाकंन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। वही प्रचार प्रसार पर जोर देने का निर्णय लिया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि कस्तूरबॉ विद्यालय संचालित करने का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों और शैक्षिक रूप से पिछड़े गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों को प्राथमिक स्तर पर आवासीय स्कूलों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। नामांकन में वैसे छात्राओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जो ड्रॉपआउट हैं। इसके अलावे अनाथ बच्चियों, अथवा मातृ-पितृ विहीन बेसहारा सहित आदिम जनजाति परिवार के बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता दिया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, बीईईओ संजय कुमार जोशी, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, बीपीओ नाथो महतो, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, मुखिया अनुराधा उराव, मुखिया सरस्वती मिंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम नारायण सरदार, वार्डन चंचला बांकिरा, अध्यक्ष ललिता उराव, निलम हांसदा, हिमानी प्रधान, सोमवारी कुमारी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 39 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
