जमशेदपुर मे कलाकारों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित, भारत के इतिहास में संभवत यह पहली घटना है जब किसी उद्योगपति को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी के माध्यम से दी श्रद्धांजलि-केशव रंजन
Kharsawan जमशेदपुर के सोनारी स्थित टाटा स्टील द्वारा ट्राइबल कल्चरल सेंटर में कलाकारों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सोशल रिस्पांसिबिलिटी के हेड केशव रंजन ने कहा कि भारत के इतिहास में संभवत यह पहली घटना है जब किसी उद्योगपति को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने इस सम्मान के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रशंसा एवं आभार प्रकट करते हुए सरायकेला खरसावां के उन कलाकारों की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से झारखंड के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित किया। टाटा स्टील के द्वारा कलाकारों के सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर हमने स्वर्णिम भारत के साथ-साथ झारखंड के औद्योगिक विकास, परंपरा और कला को प्रदर्शित किया है। झारखंड और देश के प्रति स्वर्गीय रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए कलाकारों ने कहा कि देश के साथ-साथ विशेष कर झारखंड के निर्माण में स्वर्गीय रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान है, वे न केवल अपनी कृतियों में बल्कि सदा हमारे स्मृतियों में बसे रहेंगे। उन्होंने कहा कि बरसों बाद विशेष कर छऊ कला को प्रदर्शित करने का सौभाग्य झारखंड को मिला जिसके लिए हम झारखंड सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। समारोह को टाटा स्टील कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के प्रबंधक अभिषेक कश्यप, दिल्ली जाने वाले दल के ग्रुप लीडर सुनील कुमार, सह निदेशक मोहम्मद दिलदार, बी मरांडी, नबीन कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन टाटा स्टील खेल विभाग के सहायक प्रबंधक डॉ0 हसन इमाम मल्लिक ने किया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की झांकी को प्रदर्शित करने वाली टीम के सभी सदस्यों को टाटा स्टील के द्वारा सम्मानित किया गया।
March 7, 2026 3: 10 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
