गम्हरिया के दुगनी में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, गर्भवती महिलाओं की निभाई गोदभराई की रस्म, जनता तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ-गागराई
Gamharia गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट कुछ आवेदनों का निष्पादित किया गया। वही लाभूकों मे परिसंपतियों का वितरण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई गई। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। वही बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सरकार ने सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक पहल शुरू की है। जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिये अधिक से अधिक लोगों लाभ उठाए। उन्होने कहा कि आम जनता तक योजना का लाभ पहुचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए योजना का लाभ जनता तक पहुचाए। इस दौरान विधायक सहित सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा, पेंशन योजनाएं, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों से आवेदन लिए गए और कई को मौके पर ही परिसंपत्तियों (जैसे कार्ड, प्रमाण पत्र, उपकरण आदि) का वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी सहित मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
