बड़ाकांकडा में लगा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत शिविर, लाभान्वित हुए लाभूक
seraikella सरायकेला। बड़ाकांकडा पंचायत भवन सभागार में शनिवार को जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जन भागीदारी अभियान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय द्विवेदी, मुखिया मीना देवी, पंचायत समिति सदस्य बायो तीऊ ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था जिसमें लाभुक आए आवेदन दिए और लाभान्वित भी हुए। ग्राम पोडाडीहा के दुर्गा सोरेन द्वारा आयुष्मान कार्ड की मांग की गई मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाकर निर्गत किया गया, वही साहिबगंज के पवन द्वारा ई-श्रम कार्ड की मांग की गई मौके पर निर्गत किया गया। शिविर में पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, पेयजल, मनरेगा, जन्म मृत्यु, जेएसएलपीएस, आंगनवाड़ी, पशुपालन की योजना से लोगों को जोड़ा गया।
