एनडीपीएस एक्ट मामले में 7 वर्ष की सश्रम कारावास, 20 हजार अर्थदंड
Seraikella
सरायकेला स्थित व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दोषी करार देते हुए सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया निवासी मोहम्मद समीम को 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 4 माह की कारावास की सजा भुगतनी होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2021 को आदित्यपुर थाना में मोहम्मद समीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 101 पुड़िया में कुल 12.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। बरामद मादक पदार्थ के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान पूरा करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। फैसले के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
March 7, 2026 10: 13 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
