खरसावां और रामगढ में चला मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम, नुक्कड, नृत्य व संगीत के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती
के लिए हर नागरिक का मतदान करने हेतु किया प्रेरित,
Voter awareness campaign झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर खरसावां और रामगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान और लोक कला मंच के कलाकारों के द्वारा द्वारा गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खरसावां और रामगढ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की भूमिका, प्रत्येक मतदान के महत्व, मतदान की तिथि समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में जानकारी साझा कर लोगों को नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस क्रम में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरुरी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। हम सभी लोग मतदान अवश्य करें, यह हमारा अनिवार्य कर्तव्य है। उन्होने कहा कि 13 नवबंर को लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल अवश्य करे। जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट दें। जबकि खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने कहा कि मतदान के दिन सभी काम छोड़कर कतार में लगकर मतदान ही हमारी प्राथमिकता हो। करो मतदान, आपका वोट है आपकी ताकत, लोकतंत्र में आपका वोट आपकी ताकत है। अपने राज्य में सारी सुविधाएं चाहते हैं, तो मतदान जरूर करें। वही कलाकारों ने नुक्क्ड नाटक के माध्यम से किसी भी प्रलोभन से बचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने, बिना डर, दबाव के मतदान करने, एक मतदान से लोकतंत्र में हार-जीत के अंतर, मजबूत और सुंदर लोकतंत्र के निर्माण में स्वतंत्र मतदान का महत्व आदि के बारे में ग्रामीण मतदाताओं को समझाया गया। वही मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, डीएसए सचिव मो0 दिलदार, स्कूल की प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम, बबलु महतो, जमाल अंसारी, सुनील किस्कू, बीपीओ रानो बास्के, बलराम महतो, संजय सुंडी, पिनाकी रंजन आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 14 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
