झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु खरसावां के पदमपुर मेला
में पुलिस और सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च,
Jharkhand Election Flag March झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस और सीआईएसएफ कंपनी की तरफ से फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। शनिवार जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की टीम नेे सीआईएसएफ के साथ मिलकर खरसावां के पदमपुर मेला में फ्लैग मार्च निकाला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस पूरी तरह सजगता के साथ कार्य कर रही है। इसके तहत लोगों को निर्भीक होकर स्वेच्छानुसार बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। चुनाव को भय रहित वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए आम जनता को अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। श्री कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति दिखाकर महिलाओं और आम लोगों विशेषकर कमजोर वर्गों मध्य सुरक्षा की भावना पैदा करने सहित कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करना शामिल है। इस प्रकार के अभियान ना सिर्फ अपराधी तत्वों में भय पैदा करते हैं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना कायम करते हैं। इसके अतिरिक्त खरसावां चांदनी चौक, बेहरासाई, तेलीसाई, पदमपुर और खरसावां थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस विभाग की तरफ से प्रत्येक गांव में निकाला जाएगा। इस फ्लैग मार्च में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, सेट की टीम और सीआईएसएफ कंपनी शामिल थे।
March 7, 2026 12: 40 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
