कुचाई में ब्लॉक कर्मचारियों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
मतदाताओं को चुनाव में बढ़-चढ़ के मतदान करने की अपील,
Jharkhand Assembly Election झारखंड विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा है। जिसको लेकर कुचाई ब्लॉक मुख्यालय से बजार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं लोगों को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता रैली ब्लोक परिसर से लिकलकर कुचाई बजार का भ्रमण किया। साथ ही साथ स्कूल में विद्यार्थियों के माध्यम से पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस जागरूकता रैली में स्विप कोषांग के पदाधिकारी प्रखंड के कर्मी 15 में वित्त आयोग के कोडिनेटर पंकज कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन होने वाला है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें जिससे स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने लोगों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर स्वतंत्रता पूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही साथ 11 से 12 बजे के बीच में कुचाई प्रखंड के सभी विद्यालय उच्च विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6 से 12 के छात्रों एवं छात्राओं के द्वारा एवं उनके लिए अपने माता-पिता के नाम मतदान करने हेतु पत्र लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने पत्र को घर ले जाकर अपने माता-पिता को सौंपेंगे। साथ ही साथ उन्हें मतदान करने हेतु अनुरोध करेंगे इसका पत्र में उल्लेख किया गया है।
March 7, 2026 4: 09 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
