अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, बिल्डिंग की दीवारें चकनाचूर, कई छात्र घायल हो गए
Ahmedabad
अहमदाबाद में गुरुवार को जो हुआ, वह किसी भयानक फिल्मी सीन से कम नहीं था. एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के महज कुछ मिनट बाद अनियंत्रित होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया। हादसे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आ रही है, जो साफ दिखाती हैं कि कैसे विमान का आगे हिस्सा दीवार को चीरता हुआ इमारत के एक सिरे से घुसा और दूसरे सिरे से बाहर निकल गया।
