सीनी के कमलपुर से युवक का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा
अपहरण कर फिरौती की थी मांग, पुलिस ने मामले का उद्दभेदन कर
संलिप्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
seraikella
सरायकेला थाना के सीनी ओपी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कमलपुर के एक युवक का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण कर फिरौती की मांग की गई थी। इस संदर्भ में अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रसांगिक काण्ड अंकित किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसानों के द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में दिनांक 24/07/2025 को अपहृत (युवक) को सकुशल बरामद कर लिया गया। तकनिकी एवं मनवीय साक्ष्य के आधार पर काण्ड का उद्दभेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अब्दुल्ला खान उर्फ अब्दुल्ला फैजी, उम्र 19 वर्ष, पिता जफर अली, सा० कमलपुर के पास से पटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन तथा इनके निशानदेही पर एक देशी कड्डा और एक गोली को बरामद करते हुए दिनांक 25/07/2025 को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल अन्य अपहरणकर्ता (1) शेख अजहरुद्दीन, उम्र 37 वर्ष, पिता स्वा) कमालुद्दीन, पता कमलपुर, सीनी, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला खरसावाँ वर्तमान पता चेपा-पुल मानगो थाना- मानगो जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर (2) मो0 कलिम, उम्र करीब 43 वर्ष, पिता स्व० अली अहमद खान, पता-एच. रोड मुस्मिल बस्ती आदित्यपुर, थाना आदित्यपुर, वर्तमान सी/ओ- डोंगाडीह, थाना- कपाली ओएपी), जिला सरायकेला खरसार्वा 03. अमीर खान उर्फ भोन्दा, उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्ना खान, पता फतेहाबाद, पोस्ट रेनुकाबाद, थाना- कमलानगर, जिला- अगरा (उत्तर प्रदेश) बर्तमान में मानगो रोड न0-14, थाना-मानगो, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर अपहरण करने के लिए इस्तेमाल किया गया टाटा विष्टा कार तथा एक देशी पिस्टल 06 गोली के साथ बरामद करते हुए जप्त किया गया है। काण्ड में शेष बचे अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी करते हुए पटना में संलिप्त मो० सद्दाम हुसैन उर्फ बाना सद्दाम उम्र करीब 36 वर्ष पिता-नबी हुसैन पता-स-डांगुडीह नियर मोबाईल टावर कपाली ओ०पी०, थाना-चाण्डिल, जिला-सरायकेला-खरसावाँ के पास से अपहृत का रियल-मी कम्पनी का मोबाईल फोन को बरामद कर, गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अब तक इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सरायकेला थाना कांड संख्या 79/25 दिनांक 22/07/25 धारा 140 (2)/3 (5) भारतीय न्याय संहिता (ठछै)-2023
दिनांक – 22/07/2024 को
गिरफ्तार अभि० का नाम-पता-
(1) मो० सद्दाम हुसैन उर्फ दाना सद्दाम उम्र करीब 36 वर्ष पिता- नबी हुसैन पता- सा०- डांगुडीह नियर मोबाईल टावर कपाली ओ०पी०, थाना- चाण्डिल, जिला- सरायकेला-खरसावाँ
बरामद सामान
01. रियल मी कम्पनी का मोबाईल फोन-01
मो० सद्दाम हुसैन उर्फ दाना सद्दाम का अपराधिक इतिहास-
01. चाण्डिल (कपाली ओ०पी०) थाना काण्ड सं0-55/23 वि०-15.03.2023 धारा-25(1-श्री) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
02. चाण्डिल (कपाली ओ०पी०) बाना काण्ड सं0-57/25 वि0-06.04.2025 धारा-329(3)/109/308(3)/324(4)/311
बी0एन0एस0-2023 एवं 25(1-बी) ए/27/35/26 आर्म्स एक्ट
छापामारी दल के सदस्य-
पु०२०नि० राजेन्द्र कुमार ओ०बी० प्रभारी सीनी 01.
02. पु०अ०नि० राहुल कुमार सिंह सरायकेला थाना
03. पु०अ०नि० राग कुमार सिंह आदित्यपुर थाना
04 सरायकेला थाना एवं सीनी ओपी) के रिर्जव गार्ड।
