राजनगर सड़क पर तितिरविलि पुल के पास दो मलबहक बड़े ट्रक आपस में भिड़, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हो गए। दुर्घटना में एक ट्रक चालक को आई गंभीर चोट,
Seraikela
सरायकेला जिले में नव वर्ष की पहली घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जब राजनगर सड़क पर तितिरविलि पुल के पास दो मलबहक बड़े ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे गहन चिकित्सा में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और कोहरे को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
