राजनगर में सरकारी शराब दुकान से 24 मंहगी बोतले और नकद 1,55,200 रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार,
Rajnagar
राजनगर थाना क्षेत्र के सरायकेला वार्ड संख्या 03 स्थित सरकारी शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शनिवार, 15 नवंबर को दर्ज किया गया था। आवेदक ब्रजेश कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सरकारी शराब दुकान से एक पेटी सिग्नेचर ब्रांड की 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें, एक पेटी 375 मिलीलीटर की 24 बोतलें और नकद 1,55,200 रुपये चोरी हो गए है।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान चोरी में संलिप्त आरोपी जमशेदपुर के मानगो दाईगुटू निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई 375 मिलीलीटर की 24 बोतलें सिग्नेचर व्हिस्की बरामद की गई. इस गिरफ्तारी में राजनगर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक चंचल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने भूमिका निभाई. टीम में अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक यशवंत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर प्रसाद वर्मा और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।
