कुचाई के रोलाहातु में अवैध अफीम पर एसएसबी की बड़ी
कार्रवाई, दो एकड़ पर लहलहाती अफीम की खेती को किया नष्ट,
Kuchai
कुचाई के रोलाहातु में अवैध अफीम की खेती पर सुरक्षा बलों ने बड़ा वार किया है। दरअसल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक विशेष अभियान चलाकर करीब 2 एकड़ में फैली अफीम की खेती पूरी तरह नष्ट कर दिया है। एसएसबी को अफीम की अवैध खेती होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद निरीक्षक उज्ज्वल कांति मुहुरी के नेतृत्व में कुचाई के रोलाहातु में विशेष अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में कुचाई थाना पुलिस ने भी अपना सहयोग दिया। जानकारी के मुताबिक, यह खेती पूरी तरह अवैध थी और जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थी। एसएसबी ने न केवल अफीम की खेती को नष्ट किया। बल्कि यह भी साफ कर दिया कि अवैध नशे की खेती और तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मिलकर लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रही है। एसएसबी ने अपने संदेश यह भी कहा कि जो लोग नशा तस्करी या अवैध खेती करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इसके लिए उन्होंने हर किसी से सहयोग की अपील की है ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
