ईचागढ़ में बैंक मित्र से तीन लाख रुपये की लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व मोबाइल बरामद
Ichagarh
ईचागढ़ थाना पुलिस ने हाल ही में बैंक मित्र से हुई तीन लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ईचागढ़ थाना कांड संख्या 69/2025, दिनांक 29 सितंबर 2025, धारा 309(4)/311 बीएनएस के तहत की गई है।इसकी जानकारी बुधवार को एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ चांडिल अरविंद बिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि मामले के वादी फालगुनी गोप, पिता श्री राधेश्याम गोप ग्राम आगशिया, थाना ईचागढ़, जिला सरायकेला खरसावाँ जो कि बैंक मित्र का काम करते है तथा बैंक ऑफ इंडिया चौका शाखा से दिनांक 29.09.2025 की शाम को 300000/- (तीन लाख) रुपया निकालकर ग्राम आगसिया लौट रहते थे।

इसी क्रम में ग्राम बासाहातु के पास 3 (तीन) अज्ञात मोटर साईकिल सवार अपराधकर्मियो के द्वारा उनके मोटर साईकिल को धक्का मारकर तथा उनके सहयोग दुर्गा उराँव के सिर पर वार कर 300000/- (तीन लाख) रुपया लुट लेने के आरोप में ईचागढ़ थाना काण्ड सं0-69/2025, दिनांक – 29.09.2025, धारा -309(4)/311 बी0एन0एस० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी ईचागढ़ पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय, पु०अ०नि हीरालाल कुमार, पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी, ईचागढ़ थाना सशस्त्र बल शामिल थे। अनुसंधान के क्रम में तकनीकि सहायता एवं मानवीय सूचना के आधार पर काण्ड के अप्रा० अभि० 1. अमित कुमार महतो उम्र करीब 28 वर्ष पिता बनबिहारी महतो ग्राम – हुण्डी, 2. कमलेश महतो उम्र करीब 27 वर्ष पिता जयदेव महतो ग्राम रुगडी, टोला उलीडीह, दोनो थाना – ईचागढ़ 3. ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति उम्र करीब 26 वर्ष पिता दुर्गा चरण महतो ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका 4. राजेश नामता उम्र करीब 28 वर्ष पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोडानेगी, थाना चाण्डिल 5. संजय दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता गुरुपदो दास ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह, 6. अभिराम कुम्हार उम्र करीब 19 वर्ष पिता रोहिन चन्द्र कुम्हार, सा०- बोहरीडीह, दोनो थाना नीमडीह, सभी जिला सरायकेला खरसावाँ को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई राशि में से 11900/- रुपया, काण्ड में प्रयुक्त हथियार एवं मोबाईल फोन को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास :-
➤ ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति उम्र करीब 26 वर्ष पिता दुर्गा चरण महतो ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका 1. सोनाहातु थाना काण्ड सं0-29/2023
> राजेश नामता उम्र करीब 28 वर्ष पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना – चाण्डिल
1. तिरुलडीह थाना काण्ड सं0-19/2024,
2. तिरुलडीह थाना काण्ड सं0-2024
➤ संजय दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता गुरुपदो दास ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह
1. चाण्डिल थाना काण्ड सं0-216/2021
2. चाण्डिल थाना जी०आर०- 1290/16
3. चाण्डिल थाना जी०आर०- 458/2017
4. आर०आई०टी०, आदित्यपुर थाना जी०आर० नं0-1213/2017
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियो की विवरणी :-
1. अमित कुमार महतो उम्र करीब 28 वर्ष पिता बनबिहारी महतो ग्राम – हुण्डी
2. कमलेश महतो उम्र करीब 27 वर्ष पिता जयदेव महतो ग्राम रुगडी, टोला उलीडीह, दोनो थाना- ईचागढ़
3. ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति उम्र करीब 26 वर्ष पिता दुर्गा चरण नहतो ग्राम डुगरीडीह, थाना चौका
4. राजेश नामता उम्र करीब 28 वर्ष पिता नरेश नामता, ग्राम डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना – चाण्डिल
5. संजय दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता गुरुपदो दास ग्राम आदरडीह, थाना नीमडीह
6. 6. अभिराम कुम्हार उम्र करीब 19 वर्ष पिता रोहिन चन्द्र कुम्हार, सा०- बोहरीडीह, दोनो थाना नीमडीह, सभी जिला -सरायकेला – खरसावाँ को गिरफ्तार
जप्त किये गये सामानो की विवरणी :-
1. एक देशी पिस्तौल
2. 04 (चार) जिन्दा गोली
3. 08 (आठ) मोबाईल फोन
4. 01 (एक) लेपटॉप
5. 11900/- रुपया
छापामारी दल के सदस्यः-
1. पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय, थाना प्रभारी, ईचागढ़ थाना
2. पु०अ०नि० हीरालाल कुमार, ईचागढ़ थाना
3. पु०अ०नि० विश्वजीत तिवारी, ईचागढ़ थाना
4. ईचागढ़ थाना सशस्त्र बल
