*राजनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,दुकान से चोरी हुए सरसों तेल व चावल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,
Rajnagar
राजनगर में एक किराना दुकान से चोरी के एक मामले में राजनगर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार आवेदक आलोक कुमार महतो की दुकान से 5 लीटर वाले दो गैलन सरसो तेल समेत कुल 15,940 रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई।
पुलिस ने छापेमारी कर गुलू कालिंदी, रविन्द्र कुजूर और रवि उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी सरायकेला जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।
छापेमारी में पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की इस कारवाई से इलाके में राहत का माहौल है।
