राजनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन
“कालू सरदार गैंग” का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन किशोर निरुद्ध
Rajnagar
राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित चोर गिरोह “कालू सरदार गैंग” का उद्भेदन करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना कांड संख्या 111/2025 दिनांक 25 दिसंबर 2025 के तहत बांकसाई स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान एवं मेडिकल दुकान से नगद रुपये, मोबाइल, ब्लूटूथ, हेडफोन आदि की चोरी की घटना दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान एवं छापामारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों एवं ठोस तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार (34 वर्ष) एवं सागर मुंडा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे “कालू सरदार गैंग” के नाम से गिरोह बनाकर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, पश्चिम सिंहभूम एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिले में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इस कांड सहित अन्य कई मामलों में चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
अब तक उद्भेदित प्रमुख कांड
राजनगर, चक्रधरपुर एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों के कुल 5 मामलों का अब तक उद्भेदन किया जा चुका है, जबकि अन्य जिलों में दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद सामान
चोरी के दो मोबाइल फोन
नगद 3000 रुपये
चांदी के दो पायल
ताला काटने का लोहे का कटर
मोटरसाइकिल (JH05DV-5205) सहित अन्य औजार
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी सुजित कुमार शर्मा के विरुद्ध पूर्व में 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किए जा चुके हैं।
छापामारी दल
इस सफल कार्रवाई में राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा, अनुसंधानकर्ता नंदजी राम गोंड सहित पुलिस बल एवं तकनीकी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
March 7, 2026 11: 26 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
