कुचाई के लोप्सो जंगल में पुलिस ने की छापामारी, पुलिस को देखकर नकली शराब बना रहे लोग फरार, स्कॉर्पियो और 1020 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ सामग्री जप्त,
Kuchai
कुचाई प्रखंड के लोप्सो जंगल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नकली शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां नकली शराब बना रहे सभी लोग जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्कॉर्पियो, अवैध अंग्रेजी शराब सहित शराब बनाने वाली सामग्री व अन्य उपकरण जप्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार कुचाई के लोप्सो इलाके में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना मिला कि कुचाई के ग्राम लोप्सो के जंगल में कुछ व्यक्ति नकली अवैध शराब बना रहे है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु छापमारी टीम का गठन कर कुचाई थाना से प्रस्थान किया गया। बताये गये स्थान पर लोप्सो जंगल में पहुँचा। पुलिस को देखकर 2-3 व्यक्ति भागने लगे सशस्त्र बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया। परंतु जंगल-झाड़ होने के कारण भागने में सफल रहे। उक्त स्थान का सर्च करने पर पाया कि प्लास्टिक के बोतल, जार में लाल रंग का तरल पदार्थ भरा हुआ था एवं 8 ड्रम में स्प्रीट भरा हुआ, एक तिरपाल पाया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया। इस संदर्भ में कुचाई थाना मे मामला दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा छापामारी के दौरान एक सफेद रंग का स्कार्पियो जिसका रजि० न०- जेएच 05 एपी-3535, 68 पेटी किंग गोल्ड 750 एम एल, 12 पेटी ब्लैक टाइगर 750 एम एल कुल 80 पेटी, 720 लीटर, बीस बीस लीटर का 15 जार में भरा हुआ तीन सौ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित 1020 लीटर अंग्रेजी शराब, 200 लीटर वाला 8 ब्लु ड्रम में 1600 लीटर स्प्रीट, प्लास्टिक का 4 बड़ा बोरा में प्लास्टिक का खाली बोतल, प्लास्टिक का 3 बोरा में बोतल का ढक्कन, भिन्न-भिन्न कम्पनी का शराब का स्टीकर (लेबल), खाली जार 10 पीस, शराब में मिलाने वाला छोटा डब्बा में रंग भरा हुआ तथा पेटी बनाने वाला कार्टुन 5 बंडल एवं एक ब्लू रंग प्लास्टिक तिरपाल बरामद किया गया। इस छापामारी टीम में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सर्वेया, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुण्डा, पु०अ०नि० सामन्त कुमार दास, कुचाई थाना सैट-2 के सशस्त्र बल जवान आदि शामिल थे।
