कुचाई के दलभंगा बजार में गीता महतो के दुकान में पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब एवं बियर किया बरामद,
महिला गिरफ्तार
Police action against illegal liquor कुचाई के दलभंगा बजार स्थित एक दुकान में पुलिस के द्वारा छापामारी पर अवैध विदेशी शराब एवं बियर बरामद किया है। विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सरायकेला जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत कुचाई के दलभंगा बाजार में गीता महतो के द्वारा अपने दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का ब्रिकी किया जाता है एवं वर्तमान में ये अपने भाड़े के घर में अंग्रेजी शराब भण्डारण कर रखा गया है। जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापमारी दल का गठन किया गया। साथ ही छापामारी की गई। इस छापामारी के क्रम में गीता महतो के भाड़े का घर से 96 पीस 750ब्लैक टाइगर शराब, 72 पीस किंग गोल्ड, 90 पीस 180 मिली मैक डॉवेल्स नं-1, एक पेटी, 3 पीस 375 मिली का मैक डॉवेल्स नं-1, 17 पीस 375 मिली का रॉयल पाटी, 6 पीस 180 मिली का रॉयल पाटी, 7 पीस 375 मिली 8 पीएम ब्लैक, 5 पीस 180 मिली का रॉयल स्टैग शराब, 18 पीस 375 मिली का स्टलिंग रिजर्व बी सेवन, 384 पीस 650 मिली का बीयर की बोतल, 24 पीस 500 मिली का केन बीयर तथा रेडमी कंपनी स्क्रीन टच मोबाइल को जब्त किया गया । इस मामले पर कुचाई के परलवादी निवासी गीता महतो, पति स्व0 रतन लाल महतो, वर्तमान पता-दलभंगा थाना-कुचाई को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कुचाई थाना काण्ड सं0-36/2024, धारा- 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता-2023, 47(ए) उत्पाद अधि0-1915 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस छापामारी में इंस्पेक्टर शंम्भू प्रसाद गुप्ता, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुण्डा दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा, महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा, अनुराधा महतो आदि शामिल थे।
March 7, 2026 8: 50 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
