कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा किया गया अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन,परिवहन में संलिप्त तीन वाहन सहित अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद
Seraikella
पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावॉ द्वारा आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर पूरे जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है । उक्त क्रम में दिनांक- 18.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय को मिले गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चाण्डिल के निर्देशन में कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा ओ0पी0 अन्तर्गत तमुलिया स्थित आस्था वैली में छापेमारी कर अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप, उम्र- 27 वर्ष, पिता- रघुनाथ गोप, पता- जवाहर नगर, रोड़ नंबर- 14, क्रॉस रोड़ नंबर- 03, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और परिवहन में शामिल स्कार्पियो कार संख्या- JH05DF 8055 पर लोड़ कुल- 06 कार्टून (72 पीस) अवैध नकली अंग्रेजी शराब, स्वीफ्ट कार (A/F) पर लोड़ कुल- 04 कार्टून (48 पीस) अवैध नकली अंग्रेजी शराब एवं टाटा इंडिगो कार संख्या- JH05BU 2775 पर लोड़ कुल- 07 कार्टून (153 पीस) अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । गिरफ्तार अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप की निशानदेही पर आस्था वैली, B/26 में किराये के डुप्लेक्स में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए डुप्लेक्स के अंदर कार्टून में पैक कर बिक्री हेतु रखे कुल- 09 कार्टून (312 पीस) एवं जार में पैकिंग हेतु रखे कुल- 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (बरामद नकली शराब की कुल मात्रा- 585 पीस/267.63 लीटर) सहित नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले स्प्रीट, झारखण्ड सरकार का मोनोग्राम, विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टीकर, कांच एवं प्लास्टीक का बोतल, बोतल का ढक्कन एवं अन्य समान सहित डुप्लेक्स की तलाशी लेने पर गिरफ्तार अभियुक्त के कमरे में पलंग के सिरहाने रखे 01 देशी कट्टा एवं 05 जिंदा गोली बरामद कर विधिवत जप्त किया गया ।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त द्वारा पूछताछ के क्रम में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार में शराब की भारी मांग को देखते हुए यहां पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नकली अंग्रेजी शराब का तैयार कर उसे सरायकेला-खरसावॉ एवं जमशेदपुर जिला के अलग-अलग होटल / ढाबों एवं दुकानों में बिक्री करने की योजना थी । इस संबंध में चाण्डिल (कपाली ओ0पी0) थाना काण्ड संख्या- 146/25, दिनांक- 19.09.2025, धारा- 318(4)/341(2)/336(3)/338/340(2)/274/275 BNS- 2023, 47(a)/47(d)/ 47(f)/52(a) Excise Act & 25(1-b)a/26/35 Arms Act दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है । उक्त नकली अंग्रेजी शराब निर्माण के मिनी फैक्ट्री को संचालित करने में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है ।

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता:-*
(01) अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप, उम्र- 27 वर्ष, पिता- रघुनाथ गोप, पता- जवाहर नगर, रोड़ नंबर- 14, क्रॉस रोड़ नंबर- 03, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ।
*बरामद वस्तु :-*
01) देशी कट्टा- 01 एवं जिंदा गोली- 05 ।
02) स्कार्पियो कार संख्या- JH05DF 8055 पर लोड़ कुल- 06 कार्टून (72 पीस) अवैध नकली अंग्रेजी शराब ।
03) स्वीफ्ट कार (A/F) पर लोड़ कुल- 04 कार्टून (48 पीस) अवैध नकली अंग्रेजी शराब ।
04) टाटा इंडिगो कार संख्या- JH05BU 2775 पर लोड़ कुल- 07 कार्टून (153 पीस) अवैध नकली शराब ।
05) ICONiQ WHITE कम्पनी 180 ML- 96 पीस ।
06) ICONiQ WHITE कम्पनी 375 ML- 84 पीस ।
07) Mc Dowell’s No. 1 कम्पनी 375 ML- 36 पीस ।
08) Royal Challenge कम्पनी 180 ML- 48 पीस ।
09) Royal Stag कम्पनी 180 ML- 48 पीस ।
10) 750 ML का प्लास्टीक का खाली पारदर्शी बोतल- 400 पीस ।
11) Mc Dowell’s No. 1 Luxury लिखा बोतल का ढक्कन- 01 बोरा ।
12) ICONiQ WHITE लिखा बोतल का ढक्कन- 01 बोरा ।
13 ) SEAGRAM’S ROYAL STAG लिखा लाल रंग का एवं बिना कुछ लिखे केवल चित्र बना हुआ काले रंग के प्लास्टिक का ढक्कन- 01 बोरा ।
14 ) ROYAL STAG कम्पनी का 180 ML का लेबल- 01 बंडल एवं 375 ML का 01 बंडल- कुल 02 बंडल ।
15) ROYAL CHALLENGE कम्पनी का 180 ML का लेबल- 01 बंडल एवं 375 ML का 01 बंडल- कुल 02 बंडल ।
16 ) STERLING RESERVE B7 कम्पनी का 180 ML का लेबल- 01 बंडल एवं 375 ML का आगे-पिछे का 02 बंडल- कुल 03 बंडल ।
17) Mc Dowell’s No. 1 कम्पनी का 375 ML का आगे-पिछे का लेबल कुल- 02 बंडल
18) ICONiQ WHITE कम्पनी का 375 ML का लेबल छोटा-बड़ा कुल- 03 बंडल ।
19) झारखण्ड सरकार का मोनोग्राम एवं QR Code बना हुआ शराब के बोतल पर चिपकाने वाला स्टीकर, छोटा-बड़ा कुल- 03 बंडल ।
20) BLACK TIGER एवं BLACK HORSE लिखा लेबल कुल- 03 जिस्ता ।
21) नीले रंग के प्लास्टिक के कवर में रखा शीशे का अल्कोहल मीटर- 01 ।
22) पीले रंग के प्लास्टिक कवर में रखा शीशे का हाइड्रो मीटर- 01 ।
23) HI-MAX कम्पनी का हरे रंग का HOT AIR GUN- 01 ।
24) प्लास्टीक के अर्ध-पारदर्शी डब्बे में शराब में मिलाने वाला फ्लेवर- करीब 500 ML ।
25) 20 लीटर के तीन पारदर्शी प्लास्टिक के जार में पैकिंग हेतु तैयार शराब- 60 लीटर ।
26) काला रंग का रेडमी कम्पनी का मोबाईल- 01 ।
*अपराधकर्मी अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप का आपराधिक इतिहास-*
(01) C.C Case No.- 2572/2018, U/s- 47(a) Excise Act

*छापामारी दल के सदस्यः-*
1. श्री अरविन्द बिनहा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल ।
2. धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ0पी0 ।
3. रंजीत कुमार सिंह, पु0अ0नि0 (अनुसंधानकर्ता), कपाली ओ0पी0 ।
4. हसनैन अंसारी, पु0अ0नि0, कपाली ओ0पी0 ।
5. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ0पी0 ।
6. आ0 27 दस्तगीर आलम, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ0पी0 ।
7. तकनीकी शाखा कर्मी, सरायकेला-खरसावॉ ।
